गोपामऊ में नगर पंचायत क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की जांच एंटीजन किट से कराने की कवायद जिम्मेदारों ने शुरू की है। शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष परवीन खान के आवास पर हुई सभासदों की बैठक में इस पर विचार-विमर्श किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नौशाद नदवी ने कहा कि साप्ताहिक लॉकडाउन में कस्बे के सभी वार्डों में थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
उन्होंने सभासदों से कहा कि जिन लोगों को भी खांसी, बुखार, सर्दी, सांस लेने में कठिनाई, गले में दर्द आदि की समस्या हो, उनकी सूची तैयार कर लें। एंटीजन किट से इन सभी का टेस्ट गोपामऊ के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जाएगा। बैठक में चेयरमैन के पुत्र उवैश खां, सभासद सरताज गुड्डू, राकेश गुप्ता, गुड्डू खां, इस्लामुद्दीन, शमसुल खां, शकील अहमद, रईस इदरीशी, राम सेवक आदि मौजूद रहे।