फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अभी दो दिन और नहीं मिलेगी बारिश से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोमवार से शुरू हुई बारिश पर आज भी ब्रेक नहीं लगा। सुबह से रात तक लगातार कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो दिन और राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार व शनिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। लगातार हुई बारिश के कारण आज जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों पर चंद लोग ही दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक डाॅ रामपलट ने बताया कि गुरुवार को जिले में 2.5 मिमी वर्षा हुई। शुक्रवार व शनिवार को 0.5 मिमी हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौंथा चक्रवात ही अचानक हुए इस बदलाव की वजह बताया जा रहा है। बारिश के कारण सड़कें सूनी नजर आईं। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी कामों के लिए लोग छाता लेकर निकले। ठंडक बढ़ने के कारण लोग सर्दी वाले कपड़े पहने दिखाई दिए।
-
जगह-जगह भरा पानी, नालियां हुईं ओवरफ्लो
लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया। गड्ढों में पानी भरने के कारण लोगों को निकलने में परेशानी हुई। नालियां ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। इससे आ रही दुर्गंध से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन


चार दिन से नहीं दिखा सूरज
सोमवार से चल रही लगातार बारिश के कारण सूरज देखने को नहीं मिला। ठंड से राहत पाने के लिए लोग सूरज निकलने का इंतजार कर रहे हैं। बादल छाए रहने से शाम को जल्दी अंधेरा होने लगा है। वहीं सूर्य देवता के दर्शन करने के लिए अभी दो दिन का और समय लग सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें