फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जल निकासी का नहीं था इंतजाम, पानी भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। नगला पत्तू गांव में जल निकासी का इंतजाम न होने के कारण खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मासूम की मौत हाे गई। मृतक दो बहनों के बीच अकेला था। शव देखकर परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

नगला पत्तू निवासी अवनीश खेती करते हैं। उनके मकान के बाहर हैंडपंप लगा है। जल निकासी का इंतजाम न होने के कारण मकान के बाहर गड़्ढा खुदा है। इसी गड्ढे में पानी भरता है। अवनीश का पुत्र सूर्यांश (डेढ़ वर्ष) मकान के बाहर बुधवार को खेल रहा था। इसी दौरान गड्ढे में गिर गया। कुछ देर बाद अवनीश नल पर पानी भरने गया तो गड्ढे में भरे पानी में सूर्यांश उतराता मिला। आनन फानन उसे निकालकर एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में सूर्यांश को मृत घोषित कर दिया। सूर्यांश की मौत की जानकारी होते ही अवनीश और उसके परिजन बदहवास हो गए। अवनीश ने बताया कि दो पुत्रियां होने के बाद उसने काफी पूजा पाठ और तीर्थाटन किया था। डेढ़ साल पहले सूर्यांश का जन्म हुआ था और अब उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर पाली के प्रभारी निरीक्षक अब्दुल जब्बार खां ने बताया कि परिजनों ने घटना के बारे में काेई जानकारी नहीं दी है। अगर जानकारी देंगे तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें