फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी के चरित्र पर थी शंका इसलिए कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर गांव के पास गन्ने के खेत में हत्या कर फेंके गए महिला के शव का पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में धागे से गला कसकर हत्या करने और तीन चोट होने की पुष्टि की गई है। पुलिस ने भी अरोपी से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हत्या की बात को स्वीकार की है। बताया है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके कारण वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर गांव के पास शाहजहांपुर जनपद थाना सेहरामऊ दक्षिणी के सूरतपुर निवासी विजय कुमार की 20 वर्षीय पुत्री चांदनी की मंगलवार की शाम को हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका गया था। हत्या की वारदात को अंजाम चांदनी के सीतापुर जनपद के थाना रामपुर कला के चांदपुर निवासी पति प्रवेश ने दिया था।
वारदात के बाद प्रवेश ने साले अभिषेक को शेरामऊ दक्षिणी बुलाकर शराब पी। उसके बाद साले को लेकर बाइक से घटना स्थल पर गया था। उसके बाद वह फिर ससुराल गया था। घटना की जानकारी होने पर प्रवेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने घटना को कबूल करते हुए बताया कि उसने ही पत्नी चांदनी की काले धागे से गला कस कर हत्या की है । उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक से बात करती है। इसी बात को लेकर ससुराल में उसका विवाद हो गया था। लेकिन वहां पर परिवार के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। उसके बाद खफा होकर चांदनी घर से ई- रिक्शा पर बैठकर शाहाबाद की ओर चली आई थी। इस पर वह भी पीछे से आकर उधरन पुर के पास उसे समझाया । घर वापस चलने के लिए कहा। लेकिन नही मानी । इस पर उसकी पिटाई की फिर वारदात को अंजाम दे दिया। । चांदनी की शादी 3 मई 2023 को प्रवेश के साथ हुई थी।
इनसेट
प्रवेश की बातों पर पहले नहीं हुआ भरोसा
ससुर विजय ने बताया कि मंगलवार की शाम को उनके दामाद प्रवेश ने नशे की हालत में चांदनी की हत्या करने की बात बताई पहले तो परिवार के लोगों को प्रवेश की बातों पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन जब चांदनी के मोबाइल नंबर पर परिजनों ने संपर्क किया। उसका मोबाइल नंबर संपर्क में नहीं आया। उसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर चांदनी के मरने की पुष्टि हुई । वारदात को देखकर पांव तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें