फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अधिकतम तापमान में आई कमी पर नहीं मिली गर्मी से राहत

विज्ञापन
फोटो-02- धूल भरी आंधी में स्कूटी पर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में बुधवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। दिन में धूल भरी आंधी और आसमान में बादलों के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर में भी मौसम का रुख ऐसा रहा कि दिन में करीब 12 बजे धूल भरी हवाएं चलीं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर में बादल छाने से सूरज की तपिश तो कम हुई, लेकिन बारिश नहीं हुई। धूप छांव के बाद वातावरण में उमस बनी रही। पंखे और कूलर भी उमस के आगे बेअसर साबित हुए। दिन भर लोग गर्मी के कारण बेचैन दिखे। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम पारे में साढ़े चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आर्द्रता सुबह 61 प्रतिशत और शाम को 42 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें