फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कोर्स और स्कूल की पढ़ाई पर ध्यान देने से नहीं होती यूट्यूब और कोचिंग की आवश्यकता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में जिले में सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक हासिल करने वालीं मयूरी मित्तल कॉमर्स की पढ़ाई करके चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं। व्यवसायी पंकज मित्तल की छोटी पुत्री मयूरी मित्तल सेंट जेवियर्स हाईस्कूल की छात्रा हैं। मंगलवार को परीक्षा परिणाम आने पर परिवार में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मयूरी मित्तल ने बताया कि कोर्स और स्कूल की पढ़ाई पर यदि ध्यान दिया जाए तो यूट्यूब और ऑनलाइन कोचिंग की आवश्यकता नहीं होती है। दो बहनों में छोटी मयूरी के पिता पंकज मित्तल व्यवसायी और मां राजेश्वरी गृहिणी हैं। बड़ी बहन नम्रता मित्तल पढ़ाई पूरी कर जॉब कर रही हैं। बताया कि औसतन प्रतिदिन 8-9 घंटे घर पर पढ़ाई की। स्कूल जाने से पहले और आने के बाद प्रतिदिन पढ़ाई करना दिनचर्या में शामिल है। उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग और यूट्यूब से पढ़ाई को महत्व नहीं दिया। घर पर ही पूरे ध्यान और मेहनत से पढ़ाई की। स्कूल में जो पढ़ाया जाता है यदि उसके साथ कोर्स का नियमित अभ्यास किया जाए तो परीक्षा में कहीं कोई समस्या नहीं आती।
बताया कि वह कॉमर्स की छात्रा हैं और भविष्य में कॉमर्स की ही पढ़ाई कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना उनका लक्ष्य है। परिणाम आने पर दादी उर्मिला अग्रवाल, ताऊ नीरज अग्रवाल समेत परिजनों ने मुंह मीठा कराया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें