नगर क्षेत्र में स्थित तीन दुकानों में बीती रात
चोरों ने नगदी सहित डेढ़ लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मिली
जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र के हरदोई रोड स्थित शिव ट्रेडर्स की दुकान
का बीती रात चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में रखी 35 हजार रुपये की नगदी चोरी
कर ली।
बताया जाता है कि इसी दुकान से कुछ दूर स्थित फर्नीचर की दुकान का
भी चोरों ने शटर तोड़ डाला और उसमें से लगभग 10 हजार रुपये का सामान चोरी
कर लिया। चोरों ने नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित बाबूराम ज्वैलर्स की दुकान
में सेंध लगाकर पायल, चांदी की प्लेट, ब्रेसलेट, चांदी के करवा व चांदी की
मूर्तियाें समेत अन्य सामान चोरी कर लिया, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये
बताई जा रही है।
इस बाबत दुकान मालिक बाबूराम का कहना है कि चोरों ने
उनकी दुकान के पीछे से सेंध लगाकर दुकान में प्रवेश किया और दुकान के अंदर
रखा सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने बताया कि रात में दुकान बंद करने
के बाद जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें दुकान का सारा सामान बिखरा
मिला, तो उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों दुकानों का
जायजा लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।