फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों से लाखों की चोरी

Sun, 31 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कछौना/शाहाबाद। कासिमपुर थाना क्षेत्र का गौसगंज अपराधियों के निशाने पर है। सराफा व्यवसायी से हुई वारदात के दो दिन बाद चोरों ने बाजार में मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ कर नगदी और समान समेत लाखों का माल पार कर दिया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में भी चोरों ने दो दुकानों में चोरी की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी फुकरान पुत्र मनीउल्ला की बाजार में अंसारी मोबाइल शाप के नाम से दुकान है। रविवार सुबह लगभग सात बजे वह दुकान खोलने पहुंचा, तो दुकान का शटर टूटा था और दुकान का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। दुकान में चोरी की जानकारी पर आसपास के दुकानदार पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार रात दुकान का शटर तोड़कर चोर मोबाइल की दुकान से 35 मोबाइल, दो लैपटॉप, छह हजार रुपये और अन्य सामान चोरी हुआ है। दुकानदार के  अनुसार, लगभग डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि फुकरान की तहरीर पर चोरी की रिपोेर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन शुरू करा दी गई है।

शाहाबाद संवाददाता के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र कस्बा निवासी कयूम की स्टेशन रोड पर अलमारी बनाने की दुकान है। शनिवार रात दुकान के शटर का ताला तोड़कर घुसे चोर दुकान से दो इलेक्ट्रानिक  मोटर, चार केन पेंट, अलमारी बनाने के औजार चोरी कर ले गए। इसके बाद पास में मौजूद एहसान की फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़कर अलमारी बनाने के औजार चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने गुड्डू का शटर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें