संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बेहटी खुर्द में लेखपाल के घर से चोर 10 लाख से अधिक का माल लेकर फरार हो गए। आहट होने पर गृह स्वामी के पुत्र ने दौड़ा,मगर वह हाथ नहीं लगें। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटीखुर्द निवासी मनोज कुमार सवायजपुर तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात वह घर के अगले हिस्से में सो रहे थे। उनका पुत्र अंकुल और उनकी पत्नी एक कमरे थे। रात में छत के जीने से उतर आए और उसके पुत्र के कमरे के पड़ोस में रखी अलमारी खोल कर उससे 10 लाख रुपये के जेवर और आठ हजार रुपये उठा ले गए।
उन्होंने बताया रात में आहट होने पर उनका पुत्र अंकुल उठा तो उसको कुछ लोग भागते दिखे। उसने पीछा किया, मगर पता नहीं चल सका। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।