फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिपाही व किसान के मकान में चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम हरिगवां मजरा कोईली में सिपाही व किसान के मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों के जेवरात व नकदी पार कर दिए। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

हरिगंवा निवासी अमित पाल सिद्धार्थनगर में सिपाही के पद पर तैनात है। रविवार की रात चोरों ने छत के रास्ते से उतरकर तीन कमरों में रखी दो अलमारियों व तीन बक्सों के ताला तोड़कर सिपाही अमित पाल की पत्नी पूनम व छोटे भाई बिशनू पाल की पत्नी ऊषा, मां रामरती के अलमारी में रखे जेवरात सोने की तीन जोड़ी झुमकी, दो चेन, तीन अंगूठी, तीन नजरबंद, चांदी के दो हाथफूल, दो जोड़ी बिछुआ और मकान बनाने के लिए रखे एक लाख 67 हजार रुपये चोरी हो गया।
दूसरी वारदात गांव के ही किसान पल्हू पाल ने बताया कि दरवाजे के रास्ते से घुसकर चोरों ने बक्सा में रखे पत्नी पुष्पा के जेवरात चांदी का हाथफूल, बिछुआ, महंगी साड़ी और दस हजार रुपये चोरी कर लिए। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें