फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की कारखाना समेत दो स्थानों पर सेंध लगाकर चोरी

विज्ञापन
फोटो-22-कारखाने की दीवार में लगाई गई सेंध दिखाते शिव कुमार गुप्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ियाखेड़ा में चोरों ने आटा चक्की की दीवार में सेंध लगा दी। पास ही स्थित गुमटी को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन

ग्राम मुड़ियाखेड़ा निवासी शिव कुमार गुप्ता की गांव के बाहर ही आटा चक्की है। मंगलवार रात चक्की के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर 12 बोरी गेहूं, दो साइकिल और टार्च उठा ले गए। इसी गांव के राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी गुमटी गांव के बाहर रखी है।
इसमें वह परचून का सामान बेचता है। चोरों ने पीछे का पल्ला तोड़कर परचून का सामान, गोलक में रखे रुपये और आधार कार्ड चोरी कर लिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद आधार कार्ड शिव कुमार गुप्ता की चक्की के पास पड़ा मिला। मंगलवार रात ही राधाचरण गुप्ता के कारखाने की दीवार तोड़कर भी चोरी का प्रयास किया गया। माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश आनंद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें