फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टेंट व्यवसायी के मकान में चोरी

Thu, 28 Mar 2024 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रगतिनगर में टेंट व्यवसायी के नवनिर्मित मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। 57 हजार रुपये और लगभग ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

प्रगतिनगर निवासी अनुज कुमार गुप्ता टेंट हाउस चलाते हैं। मंगलवार दोपहर बाद वैष्णों देवी जाने के लिए जम्मू रवाना हुए थे। घर में उनकी पत्नी थीं। उन्होंने अभी नया मकान बनवाया है। मेन गेट तो लगा है, लेकिन अंदर के अधिकांश कमरों में दरवाजे नहीं हैं।
मंगलवार रात में चोरों ने घर में घुसकर एक कमरे में रखी अलमारी से 57 हजार रुपये, 34 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन, सोने की एक चेन, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी और एक लाॅकेट चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज की पत्नी सुबह जागीं तो घटना का पता चला। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें