फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के भवन पर अनुमति के बिना प्रचार सामग्री न लगाएं : डीएम

Thu, 28 Mar 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव में चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया के साथ ही स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) सक्रिय हो जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि किसी के निजी भवन पर भवन स्वामी की अनुमति के बिना प्रचार सामग्री न लगाई जाए।
विज्ञापन

बुधवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में उन्होंने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आचार संहिता का पालन किया जाए। सभी राजनीतिक दलों के लोग अपने एंड्रायड मोबाइल में सी-विजिल एप डाउनलोड कर लें। इससे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराने में आसानी रहेगी।
कहा कि नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए आवेदन अनिवार्य रूप से कर दिए जाएं। बताया कि चुनावी कार्यक्रमों के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थानों का चिह्नीकरण कर लिया गया है।
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीमें सक्रिय हैं। डीपीआरओ से कहा कि गांवों में मतदान केंद्रों तक जाने वाले मार्गाें की मरम्मत करा ली जाए। सीडीओ सौम्या गुरुरानी, एडीएम प्रियंका सिंह सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें