फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर चोरी

विज्ञापन
theft in mobile shop - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा राघौपुर में मंगलवार रात चोरों ने राघौपुर चौराहा स्थित मोबाइल फोन और सोलर प्लेट की दुकान में नकब लगा दी। चोर दुकान से 25 हजार रुपये और करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कटरा राघौपुर निवासी मोनू द्विवेदी पुत्र राजू द्विवेदी की राघौपुर चौराहे पर तीर्थ टेलीकॉम के नाम से मोबाइल फोन व सोलर प्लेट की दुकान है। मंगलवार रात मोनू दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगा दी। दुकान के अंदर घुसे चोर 25 हजार रुपये, 27 फोन व अन्य सामान चुरा ले गए। बुधवार सुबह मोनू दुकान पहुंचा तो सामान बिखरा मिला। आसपास के दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गए। मोनू से घटना की जानकारी मिलने पर राघौपुर चौकी इंचार्ज मुईन अहमद खां ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की ओर से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें