हरदोई। चोरों ने मंगलवार रात ग्राम बेहटा सधई के पास सड़क किनारे रखे लोहे के खोखे का ताला तोड़कर उसमें रखे 5500 रुपये समेत मोबाइल फोन व अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली शहर के ग्राम बेहटा सधई निवासी प्रवीण कुमार शुक्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के बाहर चौराहे पर उसकी मोबाइल फोन की दुकान है। मंगलवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी, फोन, बैट्री, लैमिनेशन मशीन, प्रिंटर व अन्य सामान चुरा लिया। बुधवार सुबह उसे आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिली। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद