फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़कर सराफ की दुकान से चांदी के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कस्बा स्थित सराफ की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने 75 हजार के चांदी के जेवर चुरा लिए। खाली डिब्बे कोतवाली के पीछे फेंककर भाग गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को जानकारी दी। मामले की जांच की जा रही है। दुकान में सीसीटीवी कैमरा बंद था।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी मुफीद आलम पुत्र हाजी मोहम्मद अशफाक की कस्बे में राममार्ग पर विजयद्वार के पास रोशन ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मुफीद आलम ने बताया कि शनिवार रात चोरों ने शटर तोड़ दिया। चोरों ने रैक में रखे चांदी के सिक्के, लोटा, ब्रेसलेट, अंगूठियां, पायल, बिछिया व कटोरी समेत 75 हजार रुपये का सामान चुरा लिया।
रविवार सुबह आसपास के लोगों ने शटर टूटा देख उन्हें सूचना दी। पुलिस की जांच के कुछ देर बाद लोगों ने ज्वैलरी के खाली डिब्बे कोतवाली के पीछे मजार के पास पड़े होने की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। एसएसआई संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस पिकेट को नहीं लगी भनक
मल्लावां। चोरों ने जिस जगह पर स्थित दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, उससे लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर पुलिस पिकेट मौजूद रहती है। व्यापारियों का कहना है इसके बाद भी चोरी होना पुलिस की असफलता है। लोगों ने घटना पर रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें