भरावन। अतरौली चौराहे पर गुरुवार की रात पुलिस पिकेट डयूटी से चंद कदम की दूरी पर दो शराब व एक बीयर की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने चार लाख की नकदी पार र दी।
कासिमपुर थाना के दुलारपुर निवासी वियर ठेका मालिक गुर्गा देवी के पति ब्रम्हादीन ने अतरौली थाना में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि पत्नी गुर्गा देवी के नाम बीयर की दुकान है। वहीं पास में ही थाना क्षेत्र के बेहसार निवासी उर्मिला पत्नी संजीव सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। वहीं पर सुरसा थाना के सथरी गांव निवासी श्रीकांत दीक्षित की देसी शराब की दुकान है। यह तीनों दुकानें अतरौली चौराहा के पास संडीला रोड पर एक ही लाइन में है। वहीं चौराहा पर पुलिस की पिकेट रहती है। गुरुवार रात चाेरों ने शटर तोड़कर पांच बोतल अंग्रेजी शराब जिनकी कीमत 89,170 रुपये है, बीयर की दुकान से एक लाख 11 हजार 300 की नकदी, देसी शराब की दुकान से दो लाख 4170 रुपये नकद चोरी कर लिए।
चोरों ने तीनों दुकानों से स्कैनर मशीनें, सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर लिए। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ल ने बताया कि चौराहे पर गुरुवार रात सिपाही कुलदीप व होमगार्ड ईश्वरदीन ड्यूटी पर तैनात थे और रात दो बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया।अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।