फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गांव के पांच घरों से 12 लाख के नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद एक घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर में सोमवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। घरों में बक्से और अलमारियों के ताले तोड़कर लगभग 12 लाख रुपये के नगदी और जेवर चोर समेट ले गए। घटना की जानकारी पर सीओ बिलग्राम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी ली।
विज्ञापन

हजरतपुर निवासी मोहम्मद इस्माइल पुत्र साहबदार फर्नीचर व्यवसायी हैं। उनके परिजन सोमवार रात छत पर सोए थे। रात में किसी समय चोर घर में घुस गए। कमरों में रखे बक्से और अलमारियों से चार लाख रुपये, सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, सोने की नथुनी, सोने का हार, कंठश्री, एक जोड़ी टाप्स, अंगूठी सहित लगभग छह लाख रुपये का माल पार कर दिया। इसके बाद उनके पड़ोसी नरेश के घर में चोर पीछे की दीवार से चढ़कर घुस गए। यहां चोरों ने एक मांगबेदी, चार जोड़ी बाली, एक जोड़ी झुमकी, दो चेन, दो अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक लॉकेट, पांच नाक के फूल चोरी कर लिए। चोरों ने इसके बाद गांव निवासी प्रदीप के घर धावा बोला।
यहां से 50 हजार रुपये, एक जोड़ी झाला, एक जोड़ी कंगन, दो अंगूठी, एक चेन, एक लॉकेट, चांदी की तीन जोड़ी पायल समेत लगभग ढाई लाख रुपये का माल पार कर दिया। गांव के ही राकेश के घर में घुसे चोरों ने पांच हजार रुपये और लगभग 80 हजार रुपये के जेवर पार कर दिए। शिवशंकर के घर से भी चोर एक जोड़ी सोने के बाले, एक अंगूठी, एक जंजीर, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी झाला चुरा लिए। मंगलवार सुबह लोगों को चोरी का पता चला तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाल कमलेश यादव, उप निरीक्षक मुईन अहमद खां गांव पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल कमलेश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें