फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों से नगदी व सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। चोरों ने शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ीपुरवा में दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों से नगदी और जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन

ग्राम गाड़ीपुरवा निवासी भान सिंह पुत्र रामकुमार शुक्रवार को परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। चोर कमरे में रखे जेवर और नगदी समेत पीतल के बर्तन चुरा ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद चोर पड़ोस में स्थित सर्वेश पुत्र राजाराम के घर में घुस गए। चोर घर से अटैची में रखी नगदी और जेवर चुरा ले गए। शनिवार सुबह सर्वेश को घटना की जानकारी हुई। वहीं पड़ोसियों को सुबह भान सिंह के घर का भी ताला टूटा मिला। सूचना मिलने पर भान सिंह वापस आया। उसने बताया कि चोर नगदी समेत लगभग एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। भान सिंह ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया कि जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें