फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने 12 हजार फीट से लगाई छलांग

Mon, 24 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्काई राइडर बनने को जिले के युवाओं में भी आकर्षण दिखने लगा है। तीन दिन पूर्व बंगलौर के मैसूर स्थित एक स्काई राइडिंग कराने वाली कंपनी के जरिए 12 हजार फीट ऊंचाई से छलांग लगाकर वापस लौटे युवा काफी रोमांचित है।
विज्ञापन


यह तीनों युवा शहर के रेलवेगंज के निवासी है और आसमान में उड़ने का ख्वाब लंबे समय से लिए हुए थे। पेशे से व्यवसायी पिंटू शर्मा, सास्वत अग्रवाल एवं चार्टर्ड एकाउंट का कोर्स कर रहे आयुष अग्रवाल ने सपनों को पूरा करने को जब स्काई राइडिंग करने वाली कंपनी से संपर्क किया तो कंपनी द्वारा पहले उन्हें ट्रेनिंग दी गई, फिर ट्रेनर के माध्यम से उन्हें 12 हजार फीट ऊंचाई से छलांग लगाकर आसमान से जमीन देखने एवं स्काई राइडिंग का अनुभव करने का मौका दिया गया।

सास्वत ने बताया कि कंपनी द्वारा निर्धारित शुल्क लेने के बाद प्रशिक्षण देकर उन्हें हेलीकाप्टर से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर ले जाया गया और उसके बाद पैराशूट से छलांग लगवाई गई। 6 हजार फीट की दूरी करीब 10 सेकेंड में बिना पैराशूट के तय हुई और उसके बाद पैराशूट खुला। बाकी की 6 हजार फीट की दूरी करीब 7 मिनट में पूरी हुई।
विज्ञापन


वो 10 सेकेंड दिल की धड़कन को थाम देने वाले थे, क्योंकि करीब 4 सौ किमी की रफ्तार से हम नीचे आ रहे थे। हवाएं होश फाख्ता कर रही थी, पर जब पैराशूट खुले तो ऐसा लगा मानो आसमान को जीत लिया हो। तीनों युवाओं का कहना था कि स्काई राइडिंग का अनुभव रोमांचित करने वाला रहा, पर वो 10 सेकेंड काफी डरावने थे और डर पर जीत के साथ खुद को रोमांचित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें