हरदोई जिले में भरावन कस्बे के अतरौली चौराहा पर रविवार शाम पांच बजे एक युवक का शव कमरे में रस्सी से लटका मिला। परिजन युवक को फंदे से उतारकर सीएचसी भरावन लेकर गए। जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
कस्बा निवासी श्रीकांत दीक्षित ने बताया कि बेटा परीक्षित दीक्षित (28) रविवार दोपहर करीब दो बजे अपना कमरा बंद करके सोने चला गया था। घर में पत्नी निशा, बहू दिव्या व उनकी बहन कोमल थी। जब परीक्षित शाम पांच बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो कमरे की खिड़की से अंदर देखा गया, तो वह पंखे पर रस्सी से लटकता दिखा।
इस पर वह लोग उसे फंदे से उतार कर सीएचसी भरावन लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बेटा एक निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य करता था। वह तीन बहनों में अकेला भाई था। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम का लिए भेजा गया है।