बच्ची की कुएं में गिरकर मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। घर के बाहर खेल रही एक पांच साल की बच्ची की कुएं में गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के हेमंनखेड़ा निवासी धीरेंद्र की पांच वर्षीय पुत्री प्रीति रविवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। घर से कुछ ही दूरी पर एक कुआं है। वह खेलते-खेलते कुएं तक पहुंच गई और कुएं में गिर गई। उसे गिरते समय लोगों ने देख लिया। इसके बाद उसे कुएं से बाहर निकाल कर सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)