पचदेवरा। पचदेवरा थाना क्षेत्र के भुलभुलागंज गांव में सोमवार को ही जयपुर में युवक का शव आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम भुलभुलागंज निवासी खन्नू (20) जयपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सोमवार को जयपुर से गांव आया था। सोमवार की रात वह घर से खेत जाने की बात कह कर निकला था। देर रात गांव के बाहर उसी के खेत में लगे आम के पेड़ पर फंदे से उसका शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने फंदा काटकर शव को नीचे उतरवाया। परिजनों ने बताया कि खन्नू भाइयों में तीसरे नंबर का था और जयपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। बेटे का शव देखकर मां बदहवास हो गई। परिजनों ने पुलिस सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया ।पचदेवरा प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं है। (संवाद)