फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चीफ फार्मासिस्ट के बाद सीएमएसडी का बाबू भी हटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। केंद्रीय औषधि भंडार (सीएमएसडी) में सर्जिकल उपकरण, दवाएं और अन्य सामग्री के मामले में स्टॉक का मिलान व अभिलेखों का परीक्षण में 85 लाख रुपए का गबन का मामला सामने आया था। इस मामले में चीफ फार्मासिस्ट को हटाने के बाद मंगलवार को बाबू को भी हटा दिया गया।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह पहले डीएम की ओर से गठित की गई तीन सदस्यीय समिति ने सीएमएसडी पहुंचकर पूरे दिन दस्तावेज खंगाले थे। इस मामले में तीसरे दिन टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को दी थी। 85 लाख रुपए का गबन का मामला प्रकाश में आया था।इस मामले में दो दिन पहले चीफ फार्मासिस्ट जेएन तिवारी को हटाकर हरपालपुर सीएचसी भेजा गया। वही मंगलवार को यहां के लिपिक के पद तैनात कमल कुमार त्रिपाठी को उन्नाव जनपद के 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें