हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी एक युवती ने परिजनों द्वारा मोबाइल रिचार्ज न कराने से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। युवती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया निवासी संतोष श्रीवास्तव की पुत्री तनु श्रीवास्तव (20) शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। तनु के मोबाइल का रिचार्ज चार पांच दिन पहले होना था। तनु की मानें तो उसने अपने परिवार में कई बार फोन रिचार्ज कराने को कहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। नाराज होकर शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले गए। जहां से उसे हरदोई जिला अस्पताल भेजा गया।