फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी की मौत से अवसाद में गए युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। सांडी थाना क्षेत्र के घुटेहना गांव में प्रसव के दौरान पत्नी की मौत से अवसाद में चल रहे युवक ने गमछे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घुटेहना निवासी अखिलेश (30) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बीती फरवरी में पत्नी ऊषा की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। ऊषा ने बच्ची को जन्म दिया था। पत्नी की मौत के बाद से अखिलेश गांव में ही रहकर नवजात की देखभाल करता था। इसी बीच वह अवसाद का शिकार हो गया था। बुधवार सुबह अखिलेश का शव गांव में ही एक आम के पेड़ पर गमछे से फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अखिलेश के परिजनों को दी।
भाई सचिन परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में खुदकुशी का मामला सामने आया है। भाई ने बताया कि पत्नी के निधन के चलते युवक अवसाद में था और इसलिए खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें