फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान

Wed, 07 Jun 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली के सैयापुरवा में किराये के मकान में रह रहे युवक ने सोमवार रात दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटका मिला। युवक टड़ियावां थाना क्षेत्र के सडिला मसीत का निवासी था। पुलिस को जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आत्महत्या करने के लिए मां-बाप से माफ करने की बात लिखी है। मृतक के भाई ने किसी आरोप से इनकार किया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला सैयापुरवा का मोहित शुक्ला (25) मूल रूप से टड़ियावां के सडिला मसीत का था। वह पिछले पांच साल से मोहल्ला निवासी बच्चूलाल के मकान में किराये पर रहता था। करीब दो महीना पहले जमीन बैनामा में फर्जीवाड़ा के मामले में पिता पर रिपोर्ट दर्ज होने के कारण पुलिस ने जेल में बंद कर दिया था। वह मां और दो छोटी बहनों के साथ रहता था।

उसके दो बड़े भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं। भाई आदर्श ने बताया कि पिता के जेल में बंद होने के बाद से वह काफी परेशान था। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोया था। मां व दोनों बहन बरामदे में सोई थीं। मंगलवार सुबह करीब छह बजे मां उठी तो मोहित का शव कमरे में फंदे से दुपट्टे से लटका मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी में उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें मां-बाप की सेवा नहीं कर पाने के लिए उसेे माफ करने की बात लिखी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। इस संबंध में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें