फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बहन के प्रेम विवाह करने से परेशान पूरनखेड़ा निवासी युवक ने शुक्रवार देर रात दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में पति का शव देखकर पत्नी बदहवास हो गई।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के तेजपाल (32) खेती करते थे। बृहस्पतिवार रात पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाकर वह मकान में पड़े टिनशेड में सोने चले गए। देर रात उन्होंने टिनशेड में ही दुपट्टे से फंदा लगा लिया। रात में जब पत्नी उठीं तो उन्होंने पति का शव लटकता देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पत्नी रेखा ने बताया तेजपाल की सबसे छोटी बहन आरती ने गांव निवासी एक युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। इससे वह परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें