फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रस्सी के फंदे से लटक कर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानुपर में बुधवार रात एक युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव देख कर बिलख पड़े।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उबरिया कलां के मजरा सुल्तानुपर निवासी अरविंद (27) बरेली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। अरविंद के ताऊ रामनाथ ने बताया कि वह बीते शनिवार को गांव आए थे। इस दौरान वह अपनी पत्नी को भी मायके से घर ले आए थे। बुधवार रात पति-पत्नी की आपसी कहासुनी हो गई जिससे नाराज होकर अरविंद ने देर रात बरामदे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कुछ देर के बाद लघुशंका के लिए उठे परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटकता देखा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। मृतक के परिवार में रेवती, पुत्री मानवी, पुत्र आयुष और आर्यन हैं। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें