हरपालपुर। रोजी-रोटी की तलाश में चार महीने पहले हरियाणा गए युवक ने शनिवार की देर रात फंदा लगाकर जान दे दी।
अरवल थाना क्षेत्र के निबियाखेड़ा गांव निवासी विकास सिंह(25) दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। होली के बाद रोजी-रोटी की तलाश में घर से हरियाणा गया था। जिला रेवाड़ी में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम मिलने पर वहीं मजदूरी करने लगा था। फैक्टरी से काम करने के बाद कमरे पर वापस आकर शनिवार की रात में फंदा लगाकर जान दे दी। । रविवार को रेवाड़ी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया । सोमवार को गांव पर ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। (संवाद)