फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्यकारों को किया सम्मानित

Fri, 25 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था उन्मुख द्वारा शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें साहित्यकारों व हिंदी पखवाड़े पर संस्था द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उन्मुख संस्था के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय मिश्र व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विशिष्ट अतिथि एसडीएम अशोक शुक्ला ने किया। सरस्वती वंदना डा. निशानाथ अवस्थी ने व संस्था का परिचय अंकित काव्यांश ने किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि साहित्य को समाज का मार्गदर्शन करने के लिए आगे आना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि साहित्य जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण स्थापित करना है। साहित्य के संवर्धन में नई पीढ़ी को आगे आना चाहिए। सम्मान समारोह में स्वर्गीय विष्णु कुमार शुक्ल प्रथम स्मृति सम्मान 2015 से लखनऊ के वरिष्ठ साहित्यकार अशोक पांडेय अनद को उनकी कृति हर अधर गए के लिए प्रशस्ति पत्र व नगद धनराशि पांच हजार रुपये से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उन्मुख सम्मान 2015 से मदन मोह न पांडेय, रामदेव बाजपेयी, डा. ईश्वर चंद्र वर्मा को सम्मानित किया गया। उन्मुख युवा रचनाकार सम्मान आदर्श द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। निबंध प्रतियोगिता में सदाशिव शिक्षा निकेतन के धीरेंद्र सिंह प्रथम, स्वामी रामकृष्ण परमहंस के सिद्धार्थ दीक्षित को द्वितीय व रफी अहमद के उदयराज सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया।

वरिष्ठ वर्ग में अपर्णा दीक्षित को प्रथम, कृष्ण गोपाल दीक्षित को द्वितीय व अमित कुमार को तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन अजीत शुक्ला ने व आभार श्याम द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में श्यामजी मिश्र, अजय गुप्ता, अरविंद मिश्रा, कृष्ण गोपाल, सतीश शुक्ला, पंकज अवस्थी, निरूपमा तिवारी, निधि यादव, अवधेश कुमार व मनीष मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें