फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव का फांसी पर लटका मिला

Wed, 20 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां क्षेत्र में नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। नाना की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा निवासी रोहित की 29 अप्रैल को शादी थाना लोनार क्षेत्र के ग्राम केहरीपुरवा निवासी मनोहर की नातिन भारती (19) से हुई थी। शादी की विदा के बाद सोमवार को वह शादी के बाद तीसरी बार अपनी पत्नी को विदा कराके लाया था।

पत्नी को घर पर छोड़ने के बाद वह घर से सब्जी लेने चला गया। घर पर भारती अकेली थी। कुछ देर बाद वहां खेल रहे बच्चों ने खिड़की से देखा कि भारती फांसी पर लटकी हुई है, जिस पर आस पास के लोगों ने उसका दरवाजा तोड़ कर उसे बचाने का प्रयास किया, पर तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना उसके मायके पक्ष को दी गई। जिस पर मंगलवार को उसके परिजन गांव पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस बाबत भारती के ससुरालियों का कहना है कि भारती के पिता राजबहादुर निवासी चचरापुर की मौत हो गई थी। उसकी मां दूसरी जगह चली गई थी।

भारती अपने नाना मनोहर निवासी जमुनिया थाना लोनार के पास रहती थी। उन्हीं ने उसकी शादी की थी। वह पति रोहित से उसकी मां के पास चलने की जिद कर रही थी। जिसको लेकर दोनों का रास्ते में विवाद होता रहा। घर पर आकर उसने पहले पति को सब्जी लेने भेजा तो वह जल्दी वापस आ गया।

पति को जल्दी आया देख भारती ने फिर पति को सामान मंगाने के बहाने से दोबार घर के बाहर भेज दिया और इसी बीच उसने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि रोहित दो भाई हैं। उसका बड़ा भाई राजेश पत्नी के साथ अलग मकान में रहते हैं। वह दोनों हरदोई गए थे।

उधर, दूसरी ओर मृतका के नाना मनोहर ने थाने में पति रोहित, जेठ राजेश और जेठानी के विरुद्ध दहेज में बाइक न देने पर उसकी हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें