फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रेमी के साथ गई पत्नी तो फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। बच्चों को छोड़कर पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मुर्तियागांव निवासी जान मोहम्मद (48) लखनऊ में फरीदीपुर रिंग रोड के पास किराये के मकान में रहकर सीमेंट मौरंग की दुकान पर ट्रैक्टर चलाता था। पत्नी अफसरी बानों भी साथ रहती थी। फरीदीपुर के ही एक युवक के साथ अफसरी का प्रेम-प्रसंग हो गया। अब से दस दिन पहले अफसरी अपने चार बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। इसके कारण जान मोहम्मद परिवार समेत बृहस्पतिवार को लखनऊ से अपने गांव आ गया।
विज्ञापन

मुठिया में अपने निर्माणाधीन मकान में देर शाम उसने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल दिनेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से परेशान होकर जान मोहम्मद ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें