फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से मौसम हुआ कूल

Wed, 22 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। मंगलवार की सुबह उमड़ - घुमड़ कर आए बादलों ने लोगों को निराश नहीं किया। शहर में भले ही बूंदाबांदी के साथ करीब चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई लेकिन आस पास के क्षेत्रों में दिन भर अच्छी बारिश होने की सूचनाएं मिली हैं। इधर बारिश के बाद शहर में तापमान सोमवार की अपेक्षा चार डिग्री और नीचे लुढ़क गया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। बूंदाबांदी के चलते लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हुई। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि आगे भी इसी तरह की बारिश होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। जिससे लोगों को गरमी से राहत मिलेगी। जिले के संडीला, मल्लावां, बिलग्राम, माधौगंज, कछौना, पाली, पिहानी, शाहाबाद, बेनीगंज, सांडी आदि क्षेत्रों में भी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें