फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर गुजरा ग्रामीणों का दिन

Sun, 22 Mar 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पात्र होने के बाद भी लोहिया आवास दिलाने, ग्राम प्रधान और उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग न पूरी होने के क्षुब्ध टड़ियावां के ग्राम गढ़ी के ग्रामीणों सोमवार से कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन छठे दिन शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


धरने पर बैठे ग्रामीणों ने प्रशासन के संवेदनहीन होने का आरोप लगाया है। कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधिात करते हुए गढ़ी के ग्रामीणों में शामिल सालिकराम व राजेश कुमार आदि ने बताया कि जनवरी में लोहिया आवास दिलाए जाने एवं गांव के प्रधान व उनके साथियाें के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग को लेकर  प्रदर्शन किया गया था।

जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था, पर दो माह का समय बीत जाने के बाद भी अब तक न तो आवास ही मिल सके  हैं और न ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई ही की जा सकी है, जिससे गांव में खुलेआम अभियुक्त ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार धरना शुरू हो गया है और तक जारी रहेगा जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता। कहा कि पात्रों को आवास दिलाए जाए और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में पहुंचाया जाए, तभी ग्रामीण यहां से अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर गांव लौटेंगे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छह दिन हो गए, लेकिन उन्हें अब तक किसी अधिकारी द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिला है। इस मौके पर उमेश कुमार, राजकुमार, रामगोपाल, सुनीता, मनोज कुमार, राममित्र और लालाराम आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें