फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़ के खेत पात, ग्रामीणों ने सुनी मन की बात

Sun, 24 Apr 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
मन की बात सुनते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने को ग्रामीणों में कम पर सुनाने के  लिए भाजपा पदाधिकारियों में कुछ ज्यादा जिज्ञासा दिखाई दी। रविवार को पदाधिकारियों के आह्वान पर खेत पात छोड़ ग्रामीण अंचलों में रेडियो पर बात सुनते नजर आए।
विज्ञापन


ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत ग्राम बहलौली में जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में लोगों को रेडियो पर मन की बात सुनवाई गई। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश मिश्र, जगपाल सिंह, अभिषेक शुक्ला, आकाश सिंह, अभिषेक सिंह, सर्वाधार, पच्चे, राजाराम सक्सेना, राजनारायण गुप्ता, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

इधर, सवायजपुर विधानसभा के  ग्राम सभा अंटवा के पुरवा में पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संदेश को सुनवाया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण गुप्ता, भाजपा नेता सूरज सिंह सोमवंशी, वैष्णव रघुवंशी, मुलायम कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा, गजराज, रामऔतार कुशवाहा, गया लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें