फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः वाहन ने पीछे से बाइक सवार युवक को रौंदा

विज्ञापन
फोटो-08- विकास (फाइल फोटो) - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर हरदासपुर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर निवासी विकास उर्फ बउआ (18) आटा चक्की चलाता था। शुक्रवार की सुबह वह बाइक से संडीला स्थित एक अस्पताल से दवा लेने जा रहा था। रास्ते मेें कछौना कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हरदासपुर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में वह बाइक से उछलकर सड़क पर गिरा और इसके बाद वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल से परिजन को जानकारी दी। परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने मुताबिक, विकास हेलमेट नहीं लगाए था। वह अविवाहित था। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-09- घटनास्थल पर रोती बिलखती मृतक की मां- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें