भागवत भक्ति प्रचार समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास विमल कृष्ण ने कहा कि भगवत भक्ति से जीवन में आनंद की प्राप्ति होती है। इसलिए जिस जीवन में भगवत भक्ति न हो, वो जीवन किस काम का है।
उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों की हर तरह से रक्षा करते हुए उनके मान सम्मान के लिए तत्पर रहते हैं, क्योंकि भगवान तो भक्त के वश है। जैसी भक्ति वैसी शक्ति।
भागवताचार्य ने इस दौरान अर्जुन और भीष्म पितामह के बीच महाभारत युद्ध का विस्तार से वर्णन किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से बनवारी लाल श्रीवास्तव, उमेश चंद्र तिवारी, सरोज मिश्रा, ओपी द्विवेदी, सुधीर कुमार, दीपमाला अवस्थी, मधू त्रिपाठी, रागिनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ।