पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर सुनवाई के
दौरान समिति के सदस्यों ने दंपति को समझा बुझाकर साथ रहने को राजी कर लिया।
दो दंपति साथ रहने को राजी हो गए।
एसएसपी गोविंद अग्रवाल की
अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर वादों की
सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान समिति के सदस्यों के समक्ष 10 वाद पेश किए
गए, जिसमें दो दंपति साथ रहने को राजी हो गए।
इनमें सांडी थाना क्षेत्र की
नीता व विवेक और कोतवाली शहर की शिशु और राजवीर शामिल हैं। सभी को पुलिस
लाइन से ही एक साथ विदा कर दिया गया। इस मौके पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे
सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।