सांडी। थाना क्षेत्र में सांडी बिलग्राम रोड पर शनिवार रात नकवापुर के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। जोरदार टक्कर से बाइक चालक के हेलमेट के दो टुकड़े हो गए और चालक के सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई। पीछे बैठा युवक भी हेलमेट लगाए था, उसे मामूली चोर्टें आइं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवाबगंज निवासी मुन्नू लाल क ा बेटा विवेक (28) बड़े भाई रोहित उर्फ हैपी (32) के साथ शनिवार सुबह बाइक से कानपुर गया था। देर शाम दोनों घर लौट रहे थे। करीब 8:30 बजे उनकी बाइक बिलग्राम सांडी रोड पर नकवापुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बाइक रोहित चला रहा था और दोनों हेलमेट लगाए थे।
जोरदार टक्कर से रोहित के हेलमेट के दो टुकड़े हो गए। उसके सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आईं। जबकि पीछे बैठे छोटे भाई विवेक को हल्की चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के कं हचारी निवासी तेजपाल (50) पुत्र कन्हई बेटे मंजेश (22) के साथ रविवार को बाइक से संडीला बाजार गए थे। लौटते समय संडीला बांगरमऊ रोड पर जल्लापुर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाप बेटे के सिर, चेहरे व शरीर में गंभीर चोटें आईं। बाइक चला रहा तेजपाल हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि मंजेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।