फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शायदा के इलाज की खातिर रोकी गई ट्रेन

Tue, 05 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। वृद्धा की जान बचाने के लिए दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही सप्त क्रांति एक्सप्रेस को हरदोई स्टेशन पर सोमवार की रात रोका गया। जीआरपी ने एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


यात्रियों को जागरूक करने के रेलवे के प्रयास अब सार्थक होते नजर आ रहे हैं। ट्रेन के अंदर लिखे कंट्रोल रूम के नंबर और यात्रियों में बढ़ती जागरूकता ने सोमवार को एक वृद्धा की जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 12558 सप्त क्रांति एक्सप्रेस से बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के बड़ी कत्यानी थाना मोहरपुर मोतीझील निवासी शायदा खातून (65) पत्नी अब्दुल रज्जाक सफर कर रहीं थीं।

वह दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से मुजफ्फरपुर जाने के लिए बैठी थीं। आनंद विहार से चलकर ट्रेन मुरादाबाद और फिर लखनऊ में ही रुकती है, जिसके बीच ट्रेन नहीं रुकती है। रात करीब साढ़े नौ बजे शायदा खातून को अचानक सीने में तेज दर्ज उठा और कमजोरी के चलते वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


ट्रेन के अंदर साथी यात्री ने डिब्बे पर लिखे कंट्रोल रूम को फोन किया। कंट्रोल रूम से सूचना स्थानीय प्लेटफार्म पर स्टेशन मास्टर को दी गई। जिन्होंने तत्काल मेमो तैयार कर जीआरपी को भेजा। इस बीच ट्रेन हरदोई स्टेशन के नजदीक आने लगी। रात करीब साढे़ 10 बजे जैसे ही ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची उसे तत्काल रुकवा दिया गया।

इधर, जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने एंबुलेंस को सूचित किया तो वह भी ट्रेन रुकने से पहले स्टेशन पर पहुंच गई। बेहोशी की हालत में वृद्धा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका डा. स्वामी दयाल ने इलाज किया। रात में ही मुजफ्फरपुर स्थित उनके परिजनों को सूचना दी गई। सुबह तक उनका पौत्र जाहिद पुत्र मोहम्मद छुन्ना भी जिला अस्पताल पहुंच गया। शायदा को सुबह राहत मिलने के बाद उन्हें पौत्र के साथ रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें