फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने फूंके तीन घर

Tue, 26 May 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इकनौरा गांव में सोमवार को कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से तीन घरों के छप्परों में आग लग गई, जिससे एक घर में रखा सामान और अनाज के अलावा करीब 50 हजार की नगदी जलकर राख हो गई, वहीं अन्य दो घरों का भी सामान आदि जल गया। इस दौरान आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दो बकरियां भी जलकर मर गईं।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार, इकनौरा गांव निवासी सालिकराम उर्फ मुलायम के घर के पीछे पड़े कूड़े के ढेर से एक चिंगारी उठी और छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे छप्पर जलने लगा।

इस दौरान आग की लपटें देख परिजन घर से बाहर आ गए। वहीं गांव के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की, पर आग की लपटों ने पड़ोसी अशोक यादव व लायकराम के घरों को भी अपनी चपेट में लिया और उनके छप्पर जलने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच सूचना पर दमकल कर्मियों के साथ पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जल रहे घरों में पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस घटना में सालिक राम के घर में बंधीं दो बकरियां जल कर मर गईं, वहीं घर में रखा 21 क्विंटल गेहूं, पचास हजार रुपये की नगदी के अलावा बक्से मेें रखे कपड़े, एक जोड़ी झाले, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी और एक चांदी का बिछुआ जल गया।

वहीं अशोक रावत और लायकराम के घर के छप्पर समेत कुछ सामान भी जलकर राख हो गया। घटना की सूचना राजस्व कर्मियों को दी गई है, जो आग से हुए नुकसान का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट तहसील के अफसरों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें