फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मोबाइल गिर गया है कहकर टप्पेबाजों ने उड़ाया कार में रखा रुपयों से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। नगर के बस अड्डे पर कार सवारों को बातों में उलझाकर दो टप्पेबाज 70 हजार रुपये से भरा बैग उठा ले गए। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्विस लेन के किनारे 10 अक्तूबर को हुई घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी राजकुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 10 अक्तूबर को वह लखनऊ से शाहजहांपुर कार से जा रहे थे। दोपहर के समय वह संडीला बस अड्डे पर एक मिठाई की दुकान पर रुके थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और कार से मोबाइल गिरने की बात कही। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति आया और कार की खिड़की खोल कर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया। पहला व्यक्ति भी उसके पीछे भाग गया। बैग में 70 हजार रुपये, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात थे। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें