फॉलोअप का लोगो
- शहर के बावन रोड पर रिटर्निंग वॉल के नीचे मिला था किशोर का शव
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बावन मार्ग पर निर्माणाधीन बाईपास के रिटर्निंग वॉल के नीचे मृत मिले किशोर की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। किशोर शनिवार की सुबह घर से निकला था। रविवार दोपहर में उसका शव मिला था। मृतक के पिता ने घर से पुत्र को ले जाने वाले पर हत्या का आरोप लगाया है।
शहर के चौहान थोक निवासी धर्मेंद्र गुप्ता का पुत्र उमंग उर्फ आयुष गुप्ता (15) कक्षा 10 का छात्र था। पिता धर्मेंद्र के मुताबिक, शनिवार की सुबह कृष्ण नगरिया निवासी आयुष का दोस्त उसे घर से बुला ले गया था। शाम तक वापस न आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार की दोपहर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। आयुष के दोस्त के पिता की निशानदेही पर आयुष का शव निर्माणाधीन बाईपास के रिटर्निंग वॉल के पत्थर के नीचे पड़ा मिला था। सोमवार को वीडियोग्राफी के बीच पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होेने की बात सामने आई है। प्रभारी शहर कोतवाल बाल कृष्ण मिश्रा ने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।