डीएससीएल शुगर मिल हरियावां में मंगलवार को अग्निशमन
सुरक्षा के संबंध में मिल के अफसरों और कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी दी
गई। जिला अग्निशमन अधिकारी रामसुमेर त्रिपाठी ने कहा कि आग की घटना होने पर
घबराए नहीं, बल्कि समय अग्नि शमन उपकरणों का प्रयोग कर आग पर काबू पाएं।
इससे
जन और धन हानि से बचा जा सकता है। मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम
अग्निशमन विभाग की टीम ने बताया कि यदि केमिकल, चीनी, खोई अथवा सीरा में आग
लग जाए तो उसे तत्काल बुझाने का प्रयास करना चाहिए। लीडिंग फायरमौन
मोहम्मद असलम खां और अजय शुक्ला ने बताया कि अग्निशमन उपकरण सीओ टू टाइप
वाटर डीसीपी टाइप एबीसी टाइप, ए ट्रिपिल एफ, फायर हाईड्रेंट, सेंडफायर,
बकेट आदि के बारे में बिंदुवार जानकारी और उन्हें चलाकर दिखाया।
इस मौके पर
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अभी उपकरणोें को सावधानी पूर्वक चलाना
चाहिए। कहा कि पानी के हाईड्रेंट में पाइप लगाते और खोलते समय हौज पाइप
को कसकर पकड़ना चाहिए। आग लगने से गीले कंबल द्वारा आग बुझाने में सहायता
मिलती है। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर को कभी लिटाकर नहीं रखना चाहिए।
चीनी मिल में जगह-जगह पर नो स्मोकिंग जोन लिखा हो और बीड़ी माचिस सिगरेट
आदि पर प्रतिबंध लगा होना चाहिए। इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी एके
चक्रवर्ती, अनूप सिंह, देवेंद्र गोयल, देवेंद्र मिश्रा, तरनजीत सिंह, केपी
शर्मा, मुकेश त्यागी, आनंद दुबे, धर्मवीर सिंह और दीपक मिल्टन आदि मौजूद
थे।