फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दवा, उपकरण की खरीदारी के अभिलेख टीम ने कब्जे में लिए

Mon, 05 Jun 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डीएम के निर्देश पर केंद्रीय औषधि भंडार कक्ष (सीएमएसडी) में दवा, उपकरण व अन्य खरीदारी से जुड़े अभिलेख कब्जे में ले लिए गए हैं। अभिलेखों की पड़ताल समिति ने शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ही एक करोड़ से अधिक की गड़बड़ी समाने आ चुकी है। अभिलेखों के परीक्षण के बाद गड़बड़ी और बढ़कर सामने आने की संभावना जाहिर की जा रही है। सीएमएमडी में दवा, सामग्री और उपकरण की खरीदारी और स्वास्थ्य केंद्रों को आपूर्ति के नाम पर वर्षों से खेल चल रहा था। 27 मई को डीएम एमपी सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ जांच की थी। जांच के दौरान स्टोर में बड़ी तादाद में सामग्री ऐसी मिली थी, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग से ऑर्डर ही नहीं हुए थे। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि सामग्री की आपूर्ति पहले ही ले ली जाती है और ऑर्डर बाद रेट की सेटिंग से जारी होते रहते थे। स्टॉक और अभिलेखों के मिलान में ही करीब 85 लाख से एक करोड़ का घोटाला सामने आ चुका है। इसकी रिपोर्ट भी डीएम को समिति ने दे दी है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सीएमएसडी के अभिलेखों को कब्जे में ले लिया गया है। वित्तीय मामलों से जुड़े अभिलेखों के परीक्षण की जिम्मेदारी वरिष्ठ कोषाधिकारी कंचन भारती को सौंपी गई है। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि पूरी रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दोषियों के विरुद्ध स्थानीय स्तर कार्रवाई के साथ शासन को संस्तुति भेजी जाएगी।

हार्डडिस्क भी कब्जे में ली
सीएमएसडी में प्रारंभिक जांच में ही गड़बड़ी की पुष्टि पर डीएम एमपी सिंह ने एडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी थी। जेम पोर्टल आदि से होने वाली खरीदारी के नाम पर गड़बड़ी व मनमानी की जांच के लिए नेशनल इंफारमेटिक सेंटर के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को भी नामित किया गया है। सीएमएसडी के कंप्यूटर के माध्यम से होने वाली खरीदारी व सामग्री के वितरण की कंप्यूटर के हार्डडिस्क की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें