फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: झांकियों ने मन मोहा, महाराजा की विदाई पर दिल रोया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। श्री सिद्धि विनायक महोत्सव समिति की ओर से बाबा कमलेश्वर नाथ महादेव मंदिर सतमठिया में श्रीगणेश महोत्सव के 10वें दिन सोमवार को सांडी के महाराज की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। श्रीगणेश की मूर्ति को गरुण गंगा नदी में विदाई देते समय श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

बाबा कमलेश्वर नाथ महादेव मंदिर सतमठिया पर श्रीगणेश महोत्सव की विसर्जन शोभायात्रा में भगवान शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, भारत माता, रामलला, अघोरी की झांकी, महर्षि वाल्मीकि, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेकानंद सहित देशभक्ति से परिपूर्ण मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा गजानन महाराज का उद्घोष करते हुए नगर के मुख्य मार्गों व चौराहों से भ्रमण करते हुए गरुण गंगा नदी पर पहुंची।
समिति के डॉ. पंकज त्रिवेदी, संजीव राठौर, अनुराग कुशवाहा, डॉ. निरपेन विश्वास, रमन त्रिपाठी, शीबू गुप्ता, नमन सिंह, प्रिंशू सिंह,आदि शामिल रहे। नगर पालिकाध्यक्ष राम जी गुप्ता व पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश चंद्र शोभायात्रा में शामिल लोगों के नाश्ता-पानी की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें