फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सुबह से खिली धूप ने सर्दी से दी राहत, रात की गलन बरकरार

विज्ञापन
फोटो-05- खिली धूप में जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। फरवरी माह की शुरुआत के साथ ही जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते चार दिनों से हो रहे कोहरे के बाद सोमवार को सुबह से ही धूप निकल आई। बादल न होने से धूप का असर काफी रहा। इससे लोगों को सर्दी से राहत रही। साथ ही, अधिकतम पारा में भी इजाफा हुआ। हालांकि, रात के तापमान में आई गिरावट ने एक बार फिर सर्दी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला। अभी तक सुबह कोहरे और धुंध के असर देखने को मिल रहा था, वहीं सोमवार को आसमान बिलकुल साफ नजर आया। सुबह से ही मौसम साफ होने के कारण धूप निकल आई। दोपहर तक धूप भी चटख रही। इससे लोगों को कड़ाके ही सर्दी से राहत मिली। लोग अपने घर की छत, पार्क और सड़क किनारे धूप सेंकते हुए नजर आए।
दिन भर तो मौसम काफी बेहतर रहा। वहीं सूरज ढलने के बाद एक बार फिर गलन बढ़ने लगी। चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने अंधेरा होते ही सर्दी का अहसास कराया। इससे रात के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज कर पारा 24 डिग्री सेल्सियस पर रहा और न्यूनतम पारा 06.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 89 प्रतिशत और शाम को 79 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें