फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया बस पर पथराव

Tue, 30 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संडीला। आसू गांव के पास बस न रोकने पर छात्रों ने सोमवार को निजी बस पर पथराव कर दिया। इसमें चालक सहित कई यात्री घायल हो गए और बस के शीशे टूट गए। आसू गांव के छात्र निजी बसों से संडीला पढ़ने जाते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे छात्र बस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच हरदोई से लखनऊ जाने वाली प्राइवेट बस गुजरी। छात्रों ने चालक को बस रोकने का इशारा किया। चालक ने बस नहीं रोकी तो छात्रों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से चालक जमील के अलावा कई यात्री घायल हो गए। बम्हनाखेड़ा निवासी यात्री रजनीश के पैर में ज्यादा चोट आई है। मैनेजर अनूप पांडे ने बताया छात्रों की यूनिफार्म से कॉलेजों का पता लगा लिया गया है। प्रधानाचार्य से शिकायत की गई है। इस मामले में कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें