फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिता की मौत से अवसाद में आई छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीमारी के कारण चार माह पहले पिता की मौत के बाद से अवसाद में चल रही बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ओदरा निवासी मनोज कुमार की पुत्री वैष्णवी (17) सुरसा के दयानंद इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। अब से चार माह पहले उसके पिता मनोज की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से वैष्णवी अवसाद में थी। परिजनों से भी उसने बोलना बेहद कम कर दिया था। सोमवार शाम उसका शव घर के अंदर बने बरामदे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
सुरसा थानाध्यक्ष अनेक पाल सिंह ने बताया कि पिता की मौत से किशोरी आहत थी। इसी के चलते खुदकुशी किए जाने की जानकारी परिजनों ने दी है। घटना को लेकर कोई आरोप परिजनों ने नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें